4 boys drown in dam in jamshedpur jharkhand झारखंड में दर्दनाक हादसा, डैम में डूब गए 4 लड़के; 2 की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़4 boys drown in dam in jamshedpur jharkhand

झारखंड में दर्दनाक हादसा, डैम में डूब गए 4 लड़के; 2 की मौत

  • झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सरायकेला के कपाली के निकट डोबो डैम में शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान चार युवक डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 12 April 2025 09:15 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में दर्दनाक हादसा, डैम में डूब गए 4 लड़के; 2 की मौत

झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सरायकेला के कपाली के निकट डोबो डैम में शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान चार युवक डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। दो किसी तरह से बच गये। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के गोलपहाड़ी निवासी आशीष कुमार सिंह और गोलमुरी निवासी अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही कार से डोबो डैम नहाने पहुंचे थे। नहाने के क्रम में सभी डूबने लगे। दो युवक जैसे-तैसे बच निकले, जबकि आशीष और अमरजीत गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और टीएमएच ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।चांडिल पुलिस जांच में जुट गई।

परिजनों का टीएमएच में हंगामा : हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन टीएमएच पहुंचे। प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। कहा कि अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। बचे दोनों दोस्त घटना के बाद फरार हो गए और जानकारी भी नहीं दी।

आज वैष्णो देवी जाने वाले थे

चारों युवक प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार को इनका वैष्णो देवी जाने का कार्यक्रम था। अमरजीत के परिजनों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी ही नहीं थी कि अमरजीत नदी गया हुआ है। दोस्तों ने फोन कर टीएमएच बुलाया। यहां आने पर उसकी लाश मिली।