Training for Teachers in Kushinagar to Enhance Smart Class Operations आकांक्षी नगर योजना के तहत 10 स्कूलों के 41 शिक्षक प्रशिक्षित, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTraining for Teachers in Kushinagar to Enhance Smart Class Operations

आकांक्षी नगर योजना के तहत 10 स्कूलों के 41 शिक्षक प्रशिक्षित

Kushinagar News - कुशीनगर में नगर पंचायत फाजिलनगर के सभागार में आकांक्षी नगर योजना के तहत 10 परिषदीय विद्यालयों के 41 शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस योजना का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 13 April 2025 09:06 AM
share Share
Follow Us on
आकांक्षी नगर योजना के तहत 10 स्कूलों के 41 शिक्षक प्रशिक्षित

कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के सभागार में आकांक्षी नगर योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 10 परिषदीय विद्यालयों के 41 शिक्षक शामिल हुए। योजना के कोआडिनेटर व सीएम फेलो नीतू उपाध्याय ने कहा कि शासन की नीति प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है। इसके लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। स्मार्ट क्लास से बच्चों की शिक्षा में रूचि बढ़ेगी। उनके स्कूल जाने की निरंतरता बढ़ेगी। तकनीकी ज्ञान भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है। प्रशिक्षक हिमांशु कुमार ने स्मार्ट क्लास के तकनीक की जानकारी दी। डिसप्ले बोर्ड, पैनल व स्मार्ट क्लास के मानक को बताया। संचालन ईओ अमित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सुमित कुमार, सीमा, सुनयना प्रसाद, गुंजा देवी, लक्ष्मी प्रसाद, प्रियंका राय, संतोष यादव, लक्ष्मी जायसवाल, सुमन सिंह, रामेश्वर शर्मा, प्रियतमा सिंह आदि उपस्थित रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।