आज पलिया पहुंचेंगे जल संसाधन मंत्री, करेंगे सभा
Lakhimpur-khiri News - शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पलिया में शारदा नदी से आने वाली बाढ़ आपदा से बचाव के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। विधायक रोमी साहनी के साथ वह जनता को संबोधित करेंगे। 2008 से...

शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शारदा नदी से आने वाली बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर पलिया में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह आपदा से बचाव के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके पहले वह विधायक रोमी साहनी के आवास पर पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। वर्ष 2008 से पलिया क्षेत्र में शारदा और सुहेली नदी से शुरू हुआ बाढ़ का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। हर साल नदियों से आने वाली बाढ़ के चलते लोग बर्बादी की कगार पर आ पहुंचे हैं। हजारों एकड़ किसानों की जमीन और उस पर खड़ी फसल नदी में समां चुकी है। दर्जनों गांवों का अस्तित्व नदी ने समाप्त कर दिया है। बाढ़ की रोकथाम को लेकर भाजपा विधायक रोमी साहनी लगातार लगे हुए हैं। नदियों की डिसिल्टिंग और बंधों के निर्माण को लेकर विधायक रोमी साहनी द्वारा उठाई जा रही समस्या का जल्द समाधान अब लोगों को होता नजर आ रहा है। जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पलिया पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह विधायक रोमी साहनी के आवास परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे साथ ही बाढ़ आपदा से बचाव के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जानकारी देते हुए विधायक रोमी साहनी ने बताया कि शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पलिया पहुंचेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।