Grand Tricolor Journey Celebrates Success of Operation Sindoor in Gola Gokarnnath ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGrand Tricolor Journey Celebrates Success of Operation Sindoor in Gola Gokarnnath

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष और अन्य पार्टी नेता बाइक पर सवार होकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 23 May 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

गोला गोकर्णनाथ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अलीगंज रोड पर जयशंकर बारात घर से शुरू हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक अमन गिरि,पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी यात्रा में बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर नगर भ्रमण किया। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। नानक पुलिस चौकी के पास सभा कर लोगों को सम्बोधित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, विश्वनाथ सिंह, केके शुक्ला, राममोहन सोनी, जनार्दन गिरि, विजय मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, रविंद्र कटियार, रामेंद्र शुक्ला, मनोज गिरी, सचिन सिंह, अजीत पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और तमाम लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।