भाजपा सरकार में मजदूरों का शोषण हो रहा: अखिलेश
Lucknow News - - कोविडकाल में सपा ने श्रमिकों की मदद की लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मजदूरों को बहुत विकट परिस्थतियों में काम करना पड़ता है। उनका जीवन संकट में रहता है। मजदूरों का भाजपा सरकार में बहुत शोषण हो रहा है। रोटी-रोजगार के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। हम चाहते हैं कि श्रमिकों का शोषण बंद हो। उद्योग भी बंद न हो और श्रमिकों के साथ अन्याय भी न हो। श्रमिकों का स्वाभिमान हर हाल में सुरक्षित होना चाहिए। अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी मजदूर सभा की बैठक संबोधित करते हुए कहा कि कोविड काल में समाजवादी पार्टी ही श्रमिकों की मदद करने आगे आई थी।
सन् 2014 में समाजवादी सरकार में न्यूनतम श्रम बोर्ड का गठन किया गया था। श्रमिकों को सरकार की तरफ से साइकिलें दी गई थी। समाजवादी सरकार में मानदेय की भी व्यवस्था की गई थी। भाजपा ने समाजवादी सरकार की सभी श्रमिक कल्याण संबंधी योजनाएं बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 की लड़ाई सबसे बड़ी है। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश होगा। सामाजिक न्याय का राज समाजवादी सरकार के बनने पर ही स्थापित होगा। श्रमिकों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलेगा। समाजवादी सरकार बनने पर ही लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी। किसान, नौजवान, महिलाओं, व्यापारियों तथा शिक्षकों को तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।