लखनऊ चिड़ियाघर एक हफ्ते के लिए बंद
Lucknow News - गोरखपुर के प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद लखनऊ चिड़ियाघर को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। यहां 998 वन्य जीव हैं, जिनमें रॉयल बंगाल टाइगर और एशियन लॉयन शामिल हैं। सभी वन्य...

गोरखपुर के प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद लखनऊ चिड़ियाघर को भी फिलहाल एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। यहां 20 मई तक बंदी की जानकारी दी गई है। साथ ही चिड़ियाघर के सभी वन्य जीवों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी गई है। लखनऊ चिड़ियाघर में वर्तमान में 998 वन्य जीव हैं। इनमें रॉयल बंगाल टाइगर, व्हाइट बंगाल टाइगर, एशियन लॉयन, लेपर्ड और पैंथर्स भी शामिल हैं। इनके अलावा 67 प्रजातियों की 700 मछलियां, 74 तरह की तितलियां हैं। लखनऊ चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार मुख्य वन संरक्षक ने बंदी का आदेश जारी किया है।
इस दौरान केन्द्र सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी वन्य जीवों की निगरानी चिकित्सकों की टीम सघनता से कर रही है। यदि कोई लक्षण मिलता है तो तत्काल इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।