BJP District President Vijay Maurya Welcomed by Workers in Rahimabad नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का अभिनंदन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP District President Vijay Maurya Welcomed by Workers in Rahimabad

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

Lucknow News - रहीमाबाद में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष विजय मौर्य का पहले आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जेएमएस पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष नेकपाल की अगुवाई में फूलों की वर्षा की गई। मौर्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 26 March 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

रहीमाबाद। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्य का रहीमाबाद मंडल में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जेएमएस पब्लिक स्कूल गहदों में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष नेकपाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के बीच फूलों की वर्षा कर अध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गरीब किसानों की पार्टी है। इस मौके पर किसान मोर्चे के विधानसभा प्रभारी बीकेटी शुभम दीक्षित, मंडल संयोजक अनुग्रह सिंह, महामंत्री सुशील अवस्थी, आकाश सिंह, विनोद राजपूत, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय सूर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।