चंद्रशेखर एलाटीज एओए के अध्यक्ष बने
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। चंद्रशेखर पांडेय गोमती नगर एक्सटेंशन के रिशिता मैनहटन एसोसिएशन ऑफ एलाटीज एओए

लखनऊ, संवाददाता। चंद्रशेखर पांडेय गोमती नगर एक्सटेंशन के रिशिता मैनहटन एसोसिएशन ऑफ एलाटीज एओए के अध्यक्ष निर्विचित हुए हैं। इन्होंने नीलम गर्ग को 89 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। केके त्रिपाठी उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध रहे। वीरेन्द्र कुमार सिंह 357 मतों के साथ महासचिव निर्वाचित हुए। जबकि, इसके प्रतिद्वंदी प्रवीण तिवारी 115 मत ही पा सके। इसी तरह 298 मत पाकर विजय सिन्हा कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वन्द्वी रविभान सिंह को 167 मत मिले। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एओए विमल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 10 मई को होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।