CT Scan Machine Breakdown at Civil Hospital Causes Patient Disruptions सिविल में सीटी मशीन खराब, बिना जांच लौटे मरीज , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCT Scan Machine Breakdown at Civil Hospital Causes Patient Disruptions

सिविल में सीटी मशीन खराब, बिना जांच लौटे मरीज 

Lucknow News - सिविल अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है, जिससे मरीज बिना जांच लौट रहे हैं। कई मरीजों को दूसरे सरकारी और निजी अस्पतालों में भटकना पड़ा। अस्पताल में रोजाना 40 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। मशीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 23 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
सिविल में सीटी मशीन खराब, बिना जांच लौटे मरीज 

सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। इससे मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। कई मरीज दूसरे सरकारी अस्पतालों में तो कई को निजी केंद्र पर जांच कराने के लिए भटकना पड़ा। सिविल अस्पताल में रोज करीब 40 मरीजों के सीटी स्कैन किए जाते हैं। एक मरीज की जांच में करीब 20-25 मिनट लग जाते हैं। शुक्रवार सुबह सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई। तय तारीख पर आए मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्हें बताया गया कि मशीन खराब हो गई है। मौके पर कुछ इमरजेंसी के भी मरीज थे। सभी को बिना जांच के लौटना पड़ा।

कर्मचारियों ने तीमारदारों को बताया कि मशीन ठीक होने की जानकारी फोन पर दे दी जाएगी। कई मरीज जांच के लिए बलरामपुर, लोहिया, केजीएमयू व दूसरे सरकारी अस्पतालों, निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए पहुंचे। बलरामपुर व दूसरे अस्पतालों में पहले से सीटी जांच के लिए मरीजों की भीड़ थी। सिविल से भी मरीज पहुंच जाने पर अधिक मरीज हो गए तो कर्मचारी परेशान हो गए। कर्मचारियों ने दूसरे दिन की डेट देकर मरीजों को बुलाया। इमरजेंसी वाले मरीजों को लेकर तीमारदार निजी जांच केंद्र पर पहुंचे, वहां जांच करवाई। वर्जन सीटी स्कैन मशीन शुक्रवार सुबह ही खराब हुई है। मशीन की पिक्चर ट्यूब में खराबी आई है। इंजीनियरों को जानकारी दे दी गई है। पिक्चर ट्यूब जल्द बदल दी जाएगी। मरीजों को जानकारी दे दी जाएगी। डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस सिविल अस्पताल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।