E-Rickshaw Stolen from Yamuna City Colony in Loni चोरों ने घर के बाहर से ई-रिक्शा चुराया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsE-Rickshaw Stolen from Yamuna City Colony in Loni

चोरों ने घर के बाहर से ई-रिक्शा चुराया

लोनी के यमुना सिटी कालोनी में 16 मई की रात चोरों ने एक ई रिक्शा चोरी कर लिया। पीड़ित लोकेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे जब यह घटना हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 23 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
चोरों ने घर के बाहर से ई-रिक्शा चुराया

लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की चिरोड़ी रोड स्थित यमुना सिटी कालोनी में 16 मई की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चिरौड़ी गांव की यमुना सिटी में लोकेश ई रिक्शा चलाते है। उन्होंने बताया कि 16 मई की रात को वह ई रिक्शा को घर के बाहर खड़ा करके परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात चोरों ने ई रिक्शा चोरी कर लिया। सुबह जाग होने पर उन्हें चोरी का पता चला। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।