जरदोजी कारीगर का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
Lucknow News - मलिहाबाद में हई घटना पत्नी पर मायके वालों को बुलाकर पिटाई का आरोप मलिहाबाद, संवाददाता।

मलिहाबाद के बशारत तरफदार स्थित घर में शुक्रवार को जरदोजी कारीगर वसीम अहमद (25) का शव फंदे से लटकता मिला। उनके घुटने जमीन छू रहे थे। मां ने बहू समेत पांच लोगों पर पिटाई कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। बशारत तरफदार चौधराना निवासी सायरा बानो के मुताबिक बेटा वसीम अमहद पत्नी शबाना व बच्चों के साथ मोहल्ले में अलग रहता था। गुरुवार शाम को शबाना का वसीम से किसी बात को लकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने भाई इमरान, शराफत, लल्लू व बहन ऊबैदा को बुला दिया। शबाना ने अपने मायके वालों के साथ वसीम की पिटाई कर दी।
इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर हसनापुर स्थित अपने मायके चली गई। बेटे ने पिटाई की बात बताई तो उन्होंने रात में ही पुलिस से शिकायत की। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने सूचना दी की वसीम कमरे में फंदे से लटका हुआ है। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची तब तक वसीम की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर पर जांच की जा रही है। हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप मां सायरा का आरोप है कि वह कमरे में पहुंची तो वसीम का शव पंखे से चादर के फंदे के सहारे लटका हुआ था। उसके घुटने जमीन छू रहे थे। सायरा का आरोप है कि बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर वसीम की हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया। अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप भाई इमरान का आरोप है कि वसीम की पत्नी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध थे। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था। विरोध जताने पर अपने परिवार वालों के साथ मिलकर वसीम की हत्या कर दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।