Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSummer Camp Organized at Kasturba Gandhi Residential Girls School
समर कैंप में दी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी
Amroha News - कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भानपुर में शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। डीसी भारत भूषण ने शुभारंभ किया। छात्राओं को खेल, गायन और योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न खेलों जैसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 23 May 2025 07:17 PM

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भानपुर में शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीसी भारत भूषण ने किया। छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्हें खेल के साथ ही गायन आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया। योगाभ्यास, व्यायाम, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, रस्सा कसी, रस्सी कूद, म्यूजिकल चेयर आदि खेल खेले गए। वार्डन मीनाक्षी ने बताया कि कैंप का आयोजन 31 मई तक चलेगा। इस दौरान पूजा रानी, पायल, रुचि, फरजाना, दीपा, रजनी, शबाना, डोली आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।