अब राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी का नाम अहिल्याबाई होल्कर होगा
Lucknow News - - प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

अब राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर होगा। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने इस इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम अहिल्याबाई होल्कर किए जाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव, प्राविधिक शिक्षा नरेन्द्र भूषण को दिए हैं। जल्द नाम बदले जाने का आदेश जारी किया जाएगा। मंत्री आशीष पटेल के मुताबिक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी किए जाने का अनुरोध अखिल विश्व पाल-क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हौंसिला प्रसाद पाल ने किया है। ऐसे में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष में इस इंजीनियरिंग कॉलेज का नामकरण उनके नाम पर किया जाना सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विद्यार्थी शिक्षा, सुशासन एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित होंगे। नई पीढ़ी को उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।