रात का पारा 27 डिग्री के करीब पहुंचा, पुरवा ने बढ़ाई उमस
Lucknow News - नम पुरवा के प्रभाव से उमस बढ़ गई है और रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।...

नम पुरवा के प्रभाव ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 38.4 दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदलने की वजह से हुआ है। रात में तापमान बढ़ने से ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को एसी, कूलर चलाने की जरूरत पड़ गई। दिन में हल्की बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने परेशान किया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होती है। हवा तेज रहने से दिन का तापमान 40 के पार नहीं गया। अगले दो दिनों के दौरान शहर को दिन में थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शुक्रवार को बूंदाबांदी या बौछार पड़ सकती है। इसके बाद शनिवार को विक्षोभ का असर थोड़ा व्यापक होगा। ऐसे में कई इलाकों में बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और तेज हवा के साथ कई इलाकों में एक से दो बार बौछार पड़ सकती है। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।