फेयरवेल पार्टी में एमबीए छात्र पर हमला, चार गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ में रामस्वरूप कॉलेज की फेयरवेल पार्टी के दौरान बीटेक छात्रों ने एमबीए छात्र आर्यन यादव पर हमला किया। सिर में चोट लगने से आर्यन को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपितों को...

लखनऊ, संवाददाता। रामस्वरूप कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी के दौरान एमबीए छात्र पर बीटेक छात्रों ने हमला किया। सिर में चोट लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था। सोमवार को पीड़ित पक्ष की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। माल उमरावखेड़ा निवासी आर्यन यादव रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज से एमबीए किया है। शनिवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी थी। जिसमें आर्यन भी शामिल हुआ था। लंच के बाद आर्यन घर लौट रहा था। तभी बीटेक कर रहे दिव्यांशू सिंह, आलोक मिश्र, शौर्यवर्धन, नितेश के साथ करीब पांच अन्य युवक आ धमके।
आर्यन को गाली देते हुए आरोपितों ने नुकीले हथियार से वार किया। सिर में घाव होने से आर्यन बेसुध होकर गिर पड़ा। साथियों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार को पीड़ित ने बीबीडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर दिव्यांशु सिंह, आलोक, शौर्यवर्धन और नितेश को गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।