New Executive Committee Elected for Rajajipuram Trade Association राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने उमेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNew Executive Committee Elected for Rajajipuram Trade Association

राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने उमेश

Lucknow News - लखनऊ में राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। उमेश कुमार अध्यक्ष, सुशील तिवारी वरिष्ठ महामंत्री और सचिन रस्तोगी कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदों पर भी नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 5 March 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने उमेश

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का चयन हो गया है। चुनाव अधिकारी रामशंकर राजपूत एवं गोपाल गुप्ता ने बताया अध्यक्ष वरिष्ठ महामंत्री पदों पर एक-एक पदाधिकारी चुने गए हैं।

चुनाव अधिकारी रामशंकर राजपूत एवं गोपाल गुप्ता ने संयुक्त बयान में बताया कि अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार, वरिष्ठ महामंत्री पद पर सुशील तिवारी उर्फ सोनू पंडित चुने गए हैं। सचिन रस्तोगी को कार्यवाहक अध्यक्ष का पद मिला है जबकि शिव कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। महामंत्री के पद पर डॉ. दिनेश माथुर, विशाल कोहली, दीपू यादव, सोनू घई, सौरभ शर्म, दीपक सहगल और मनीष मिश्रा को चुना गया। इसके पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 31, उपाध्यक्ष पद पर 40, महामंत्री पद पर 11 पदाधिकारियों के नामांकन आए। एक कोषाध्यक्ष के अलावा 25 मंत्री, 3 मीडिया मंत्री, 4 संगठन मंत्री और दो प्रचार मंत्रियों के नामांकन आए। जांच एवं नाम वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष का एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया। उपाध्यक्ष के पांच नामांकन पत्र निरस्त हुए और पांच ने नाम वापसी की। महामंत्री पद के तीन उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त किया गया। एक ने नाम वापसी की। इसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं पवन मनोचा ने राजाजीपुरम परिक्षेत्र व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वरिष्ठ महामंत्री के साथ सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।