देह व्यापार कराने का आरोपित गिरफ्तार
Lucknow News - मदेयगंज पुलिस ने देह व्यापार के एक आरोपित मो. अरमान को गिरफ्तार किया है, जिसपर 25 हजार रुपये का इनाम था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपित उसकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। पहले ही तीन...

मदेयगंज पुलिस ने देह व्यापार कराने के एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मदेयगंज पुलिस इस मामले में तीन आरोपितों को पहले ही जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह के मुताबिक बीते 25 फरवरी को एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि आरोपित उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाकर देह व्यापार करा रहे हैं। इस मामले में गोंडा के मो. अरमान को पक्का पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 25 हजार का इनामी था। गिरोह की सदस्य मेनका तिवारी, अरुण तिवारी व तनु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।