25 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में तेजी लाई जाए: मुख्यमंत्री
Lucknow News - - इन परियोजनाओं में मजदूरों, श्रमिकों को काम दिया जाए इन परियोजनाओं में मजदूरों, श्रमिकों को काम दिया जाए इन परियोजनाओं में मजदूरों, श्रमिकों को काम दिया जाए इन परियोजनाओं में मजदूरों, श्रमिकों को...

- इन परियोजनाओं में मजदूरों, श्रमिकों को काम दिया जाएप्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालयमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों की जरूरी और महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया है। काम रुकने से लागत बढ़ जाती है और जनता को समय से इनका लाभ नहीं मिल पाता है। मुख्यमंत्री बुधवार की रात अपने सरकारी आवास पर 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आवश्यक निर्माण परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होनी दी जाएगी। पूरी होने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता पर तेजी से पूरी की जाएं। निर्माण परियोजनाओं में श्रमिकों, कामगारों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करें। परियोजनाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय भी किए जाएं। जरूरत के आधार पर इन श्रमिकों, कामगारों को प्रशिक्षण देकर काम लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत बरसात में भी जारी रखे जा सकने वाले कामों को चिह्नित कर लिया जाए, जिससे इस मौसम में भी श्रमिकों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि कामों की गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किसी भी दशा में समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री लोक निर्माण, सिंचाई, यूपीडा, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, श्रम विभाग आदि में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की।बाढ़ नियंत्रण के काम 15 जून तक पूरा करेंमुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए बाढ़ नियंत्रण के दृष्टिगत डेªजिंग कार्यों को 15 जून तक पूरे कर लिए जाएं। कटान रोकने संबंधी कामों को भी जल्द पूरा किया जाए। यूपीडा की परियोजनाओं की समीक्षा की। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जल्द निर्णय लेकर काम करें। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 45 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का कार्य समयबद्ध ढंग से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही प्रगति पर है। इसके लिए हुडको द्वारा 2900 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की गति बढ़ाई जाए। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना की कार्यवाही में गति लाई जाए। हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू किया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।