Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsProtests Against Employee Harassment in Lucknow s Local Bodies Directorate
कर्मचारी उत्पीड़न के खिलाफ कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
Lucknow News - लखनऊ में स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्ट्रीयल सेवा संघ ने कर्मचारी उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। 87 स्वीकृत पदों में से केवल 20 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि एक पटल सहायक से कई कार्य लिए जा रहे हैं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 12 April 2025 10:51 PM

लखनऊ। स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्ट्रीयल सेवा संघ की ओर से कर्मचारी उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें लगभग सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निदेशालय में कुल स्वीकृत पदों 87 के सापेक्ष मात्र 20 कर्मचारी ही कार्यरत है। एक पटल सहायक से कई पटलों का कार्य लिया जा रहा है। त्रुटि होने पर उनको बिना किसी नोटिस व बिना उनका पक्ष सुने विभागीय कार्रवाई की भी धमकी दी जा रही है। मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा कि उत्पीड़न समाप्त नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।