बीमारी से परेशान वरिष्ठ पत्रकार ने जान दी
Lucknow News - - इंदिरानगर में हुई घटना, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव लखनऊ,

इंदिरानगर में वरिष्ठ पत्रकार 40 वर्षीय मनमोहन सिंह ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर रात करीब सवा दो बजे उनका शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह बीमारी के कारण लंबे समय से अवसाद में चल रहे थे। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक मनमोहन सिंह परिवारीजन के साथ सेक्टर 21 इंदिरानगर में रहते थे। कई साल पहले उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। स्टंट पड़े थे। इलाज चल रहा था। सोमवार रात खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। रात करीब सवा दो बजे परिवारीजन ने उन्हें चादर के सहारे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद आनन फानन उतार कर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी, तीन साल का बेटा और एक भाई है। मौके से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। परिवारजीन ने बताया कि मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस कारण वह अवसाद में थे। एक समाचारपत्र में पहले वह नौकरी करते थे। इसके बाद कुछ समय तक उन्होंने एक पीआर एजेंसी में भी नौकरी की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।