World Earth Day Awareness Program Highlights Environmental Protection and Sustainable Development बुढ़मू में पर्यावरण दिवस के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWorld Earth Day Awareness Program Highlights Environmental Protection and Sustainable Development

बुढ़मू में पर्यावरण दिवस के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

बुढ़मू में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालसा, रांची के पीएलवी अनिल ठाकुर और सादिक अली ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर चर्चा की। बीडीओ और अन्य सदस्यों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 22 April 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
बुढ़मू में पर्यावरण दिवस के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डालसा, रांची के पीएलवी अनिल ठाकुर और सादिक अली ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरुकता फैलाना है। वहीं प्रखंड परिसर में पृथ्वी दिवस को सफल बनाने के लिए बीडीओ धीरज कुमार, नील कुमार, कमल उरांव, शहबाज ने डालसा पीएलवी अनिल ठाकुर, सदीक अली और संजू कुमारी के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान डालसा के पीएलवी सदीक अली द्वारा बताया गया कि 10 मई को रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क और सुलभ करा सकते हैं। इससे धन और समय की बचत होगी। दूसरी ओर ठाकुरगांव स्थित काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित कर पृथ्वी दिवस के महत्व पर चर्चा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।