Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTree Plantation and Conservation Program Celebrated on Earth Day at SR DAV Pundag
एसआर डीएवी पुंदाग में पौधरोपण कार्यक्रम
रांची के एसआर डीएवी पुंदाग में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण और संरक्षण कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने पेड़-पौधों की जानकारी ली और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 22 April 2025 07:55 PM

रांची, संवाददाता। एसआर डीएवी पुंदाग में विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को पौधरोपण और संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कैंपस में लगे पेड़-पौधों की जानकारी ली और देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य एसके मिश्र ने पौधरोपण कर इसका महत्व बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।