तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन
Lucknow News - पश्चिम विधानसभा में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा लखनऊ, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना

पश्चिम विधानसभा में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा लखनऊ, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में मंगलवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के राजाजीपुरम में भारत माता की जय के जयघोष के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गयी। एमआईएस चौराहे से परशुराम चौराहा तक निकली तिरंगा यात्रा को भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह व महानगर अध्यक्ष आंनद द्विवेदी ने झंडी दिखाकर प्रारम्भ कराया। यात्रा में सेंट जोजफ स्कूल के बैंड व दीन दयाल डिग्री कालेज के एनसीसी छात्र, भूतपूर्व सैनिक, सिविल डिफेन्स, विश्व हिन्दू परिषद् ,व्यपार मण्डल, क्षेत्रिय लोग शामिल हुए। यात्रा के समापन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता और वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।
महानगर अध्यक्ष आंनद द्विवेदी ने कहा कि भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा जन-जन तक पहुंचाते हुये देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश सिंह, विमल चौधरी, सोमेन्द्र पाण्डेय, संदीप तिवारी, डा यूएन पांडेय, सतेन्द्र सिंह, चंद्र प्रकाश अवस्थी, मंयक वाजपाई, राहुल शुक्ला , पार्षद कौमुदी त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष रस्तोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।