Three Brothers Arrested for Gang Rape of Bank Employee Multiple Sexual Assault Cases Uncovered महिला बैंक कर्मी को बंधक बना गैंगरेप में तीन गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsThree Brothers Arrested for Gang Rape of Bank Employee Multiple Sexual Assault Cases Uncovered

महिला बैंक कर्मी को बंधक बना गैंगरेप में तीन गिरफ्तार

Lucknow News - - गुड़ंबा और मदेयगंज पुलिस ने भी दुराचार आरोपितों को दबोचा लखनऊ, संवाददाता। आशियाना पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 18 April 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
महिला बैंक कर्मी को बंधक बना गैंगरेप में तीन गिरफ्तार

आशियाना पुलिस ने निजी बैंककर्मी से गैंगरेप करने वाले सगे भाइयों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। फरवरी माह में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सैरपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और मदेयगंज पुलिस ने किशोरी से दुराचार करने के आरोपी को पकड़ा है। मजिस्ट्रेट के सामने दिया बयान, तब हुई गिरफ्तार

सालेहनगर निवासी पीड़िता निजी बैंक में काम करती है। आठ फरवरी की दोपहर महिला औरंगाबाद निवासी अरविंद से किस्त लेने गई थी। उस वक्त अरविंद ने महिला को लौटाते हुए रात में आने के लिए कहा था। पीड़िता 9.30 बजे दोबारा से अरविंद के घर पहुंची। मकान में दाखिल होते ही अरविंद ने भाई सचिन और दोस्त राम सुमिरन के साथ मिल कर उसे बंधक बना कर दुराचार किया। पीड़िता के साथ उसका दोस्त भी था। जो मकान के बाहर खड़ा होकर महिला के लौटने का इंतजार कर रहा था। काफी देर तक महिला के वापस नहीं आने पर दोस्त के छानबीन करने पर आरोपितों की करतूत पता चली। दस फरवरी को महिला ने आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर शुक्रवार को सचिन, उसके भाई अरविंद और दोस्त राम सुमिरन को गिफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाई गई है।

यौन शोषण कर शादी से किया इनकार, विरोध करने पर पीटा

एसओ सैरपुर मनोज कुमार कोरी के मुताबिक पीड़िता निजी कम्पनी में काम करती है। इस दौरान युवती की मुलाकात गुड़ंबा फूलबाग कॉलोनी निवासी अश्वनी सिंह से हुई। मुलाकात के दौरान अश्वनी ने युवती के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता के हामी भरने पर अश्वनी यौन शोषण करने लगा। 15 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए डालीगंज पुल के पास बुलाया। वह जब वहां पहुंची तो आरोपी ने उनको कार में बैठने के लिए कहा। पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने उनके नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की धमकी दी। डर के चलते पीड़िता आरोपी की कार में बैठ गई। आरोपित छठामील एक होटल के पास लेकर पहुंचा और शिकायत करने पर मारपीट करते हुए धमकी दी। एसओ ने बताया कि गुरुवार को दर्ज हुए मुकदमे के आधार पर अश्वनी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली में मिली किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह के मुताबिक किशोरी को बहला कर ले जाने का आरोप दिल्ली सदर बाजार निवासी मो. कामरान पर लगा था। जांच करते हुए पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से तलाशा। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देते हुए कामरान पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार पूर्व में दर्ज मुकदमे में पाक्सो एक्ट और दुराचार की धारा बढ़ाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।