Turtle Conservation Wetland Developed in Bareilly UP बरेली में बनेगा पश्चिमी यूपी का पहला कछुआ संरक्षण क्षेत्र, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTurtle Conservation Wetland Developed in Bareilly UP

बरेली में बनेगा पश्चिमी यूपी का पहला कछुआ संरक्षण क्षेत्र

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। बरेली के मीरगंज क्षेत्र में गोला नदी के

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 8 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
बरेली में बनेगा पश्चिमी यूपी का पहला कछुआ संरक्षण क्षेत्र

लखनऊ, विशेष संवाददाता बरेली के मीरगंज क्षेत्र में गोला नदी के किनारे कछुओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से वेटलैंड विकसित किया जा रहा है। ये वेटलैंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला कछुआ संरक्षण क्षेत्र बनने जा रहा है। मीरगंज क्षेत्र में गोला नदी के किनारे स्थित डिवना वेटलैंड क्षेत्र में 1,000 से अधिक कछुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिसके आधार पर इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के सर्वे में कछुओं की प्रजातियों और उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी हुई है। यह प्रस्तावित कछुआ संरक्षण क्षेत्र करीब 15 हेक्टेयर में फैला है।

इस क्षेत्र को कछुआ संरक्षण के लिए विज्ञान आधारित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि यहां की जैव विविधता संरक्षित रह सके। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में ट्राइनॉक्स, जियोचेलोन एलिगेंस और सॉफ्टशेल कछुओं की संख्या सबसे अधिक पाई गई है, जो जैविक रूप से बेहद महत्त्वपूर्ण प्रजातियां हैं। अगले छह महीने में कछुआ संरक्षण रिजर्व पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इसे ईको-टूरिज्म केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।