Doctors at Calvins Hospital Save Woman s Life by Successfully Removing 12 kg Tumor महिला के पेट से 12 किलो का ट्यूमर निकाल बचाई जान , Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDoctors at Calvins Hospital Save Woman s Life by Successfully Removing 12 kg Tumor

महिला के पेट से 12 किलो का ट्यूमर निकाल बचाई जान

Prayagraj News - कॉल्विन अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने नाजीरा बेगम का जटिल ऑपरेशन किया, जिसमें उनके पेट से 12 किलो का ट्यूमर निकाला गया। नाजीरा को छह-सात साल से दर्द और सूजन थी। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 8 May 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
महिला के पेट से 12 किलो का ट्यूमर निकाल बचाई जान

कॉल्विन अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक महिला का जटिल ऑपरेशन करके उसे जीवन दान दिया। ऑपरेशन के माध्यम से महिला के पेट से 12 किलो का ट्यूमर निकालकर कामयाबी हासिल की। रानी मंडी चौक की रहने वाली नाजीरा बेगम के पेट में छह-सात साल से दर्द व सूजन थी। उन्होंने कई निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन आराम नहीं हुआ। एक सप्ताह पहले नाजीरा इलाज के लिए अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. आयेन्द्र सिंह के पास आईं। जांच के बाद पता चला कि उसने पेट में बड़े आकार का ट्यूमर है। इसलिए गुरुवार को उनका सफल ऑपरेशन करके 12 किलो का ट्यूमर निकाला गया।

महिला की स्थिति अब सामान्य है। डॉ. आयेन्द्र ने बताया कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने से एक से दो लाख रुपये का खर्च आता। ऑपरेशन टीम में एनेस्थिसिया के डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. केके पांडेय, डॉ. शैलेन्द्र मिश्र, गजेन्द्र, आशा मौर्य शामिल रहीं। डॉक्टरों की कामयाबी पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।