India Strikes Back Operation Sindoor Targets 9 Pakistani Terrorist Bases Amid Rising Tensions ऑपरेशन सिंदूर के बाद युवा वर्ग में जोश हाई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIndia Strikes Back Operation Sindoor Targets 9 Pakistani Terrorist Bases Amid Rising Tensions

ऑपरेशन सिंदूर के बाद युवा वर्ग में जोश हाई

रांची, संवाददाता। पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युवा वर्ग राष्ट्र सेवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 9 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर के बाद युवा वर्ग में जोश हाई

रांची, संवाददाता। पहलगाम की घटना के बाद से लोगों के मन में पाकिस्तान और आतंकवादियों को लेकर काफी आक्रोश भरा हुआ था। वहीं, मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर, इसका बदला ले लिया। इस एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बॉर्डर पर सैनिक सर्तक होकर सेवा दे रहे हैं। इधर, भारत की आम जनता भी सैनिकों के साथ इस परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सभी वर्ग के लोग अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद युवा वर्ग में जोश हाई है। राष्ट्र सेवा में हर परिस्थिति में सेवा देने को अग्रसर हैं। भारत-पाकिस्तान में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सहयोग करूंगा। लोगों को जागरूक करूंगा, ताकि वे अफवाह से दूर रहें। समाज में शांति बनाए रखना, देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना भी मेरा दायित्व होगा। जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करूंगा। -अंकित कुमार देश में अभी जिस प्रकार की स्थिति है, इसमें मैं अपने आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करूंगी। आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्य और बुजुर्ग की मदद करूंगी। सोशल मीडिया और लोगों के बीच बचाव से जुड़ी जानकारी साझा करूंगी। आपात स्थिति के दौरान तत्काल और दीर्घकालिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। -साक्षी कुमारी युद्ध की स्थिति में मेरा कर्तव्य समाज को एकजुट और सुरक्षित रखने में योगदान देना है। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के साथ दूसरों को इसके लिए जागरूक करने का प्रयास करूंगा। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और सत्यापित जानकारी साझा कर लोगों को सचेत करूंगा। समाज में सकारात्मकता और एकता को बढ़ावा दूंगा। -सौरभ मोदक भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। यह समय संयम बरतने का है, घबराने का नहीं। मैं लोगों के बीच देश सेवा की भावाना को जागरूक करूंगी। साथ ही इस प्रकार की स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रोत्साहित भी करूंगी। सभी लोग मिलजुलकर इस परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं। -माही राज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।