Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Wishes Happy Baisakhi to Residents बैसाखी पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक : योगी, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Wishes Happy Baisakhi to Residents

बैसाखी पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक : योगी

Lucknow News - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस त्योहार को हमारी समृद्ध विरासत और कृषक परम्पराओं का प्रतीक बताया। बैसाखी का दिन सिख गुरु गोबिंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 12 April 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
बैसाखी पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक : योगी

लखनऊ। विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। बैशाखी दिन दसवें सिख गुरु गोबिन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। यह सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।