10 लाख लोगों को एआई प्रशिक्षण अभियान का मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के 10 लाख नागरिकों के लिये

लखनऊ। विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के 10 लाख नागरिकों के लिये एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्षेत्र में दक्षता के लिए “एआई प्रज्ञा” कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए प्रारंभिक चरण में राज्य के छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों, किसानों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स एवं साइबर सिक्योरिटी जैसे उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित करते हुए सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा। यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, राजस्व और सचिवालय प्रशासन जैसे विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। एआई प्रज्ञा कार्यक्रम न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा, बल्कि सरकारी सेवा, कृषि, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देगा।
यह पहल निश्चित ही उत्तर प्रदेश को भारत के तकनीकी मानचित्र पर एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के किसानों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं, प्रधानों व जन सेवा केन्द्र संचालकों आदि को एआई एवं अन्य अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अधीनस्थय सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस (सी.ई.जी.) सोसाइटी नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी तथा जनपद स्तसर पर जिलाधिकारी की निगरानी में कार्यक्रम का क्रियान्वइयन किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।