Weather Alert Rain Showers and Stormy Winds Predicted for Saturday in Uttar Pradesh आज तेज हवा के साथ बदली बारिश का पूर्वानुमान, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWeather Alert Rain Showers and Stormy Winds Predicted for Saturday in Uttar Pradesh

आज तेज हवा के साथ बदली बारिश का पूर्वानुमान

Lucknow News - मौसम में बदलाव आ रहा है। शनिवार को यूपी में एक से दो बार बारिश की संभावना है, जबकि तेज हवा भी चलेगी। सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन बाद में चक्रवातीय स्थिति के कारण आंधी और बारिश की संभावना है। तापमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 18 April 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
आज तेज हवा के साथ बदली बारिश का पूर्वानुमान

मौसम करवट बदलने जा रहा है। शनिवार को दिन में एक से दो बार बौछार पड़ने का पूर्वानुमान है। इस बीच बिजली चमकने के साथ तेज हवा चलेगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार इसके पहले सुबह आसमान साफ रहेगा। इसके बाद तेज हवा चलने के साथ बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इसकी वजह पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी चक्रवाती हवा की स्थिति है। पांच दिन पूर्व यूपी में आया पश्चिमी विक्षोभ आगे नहीं बढ़ पाया। इसे पुरवा से नमी की ताकत मिलने लगी। अब वही चक्रवाती स्थिति में आ चुका है जिससे प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और तराई में आंधी बारिश की स्थिति बन रही है। अब इसका प्रभाव और बढ़ेगा। यह लखनऊ और आसपास के इलाकों तक अपना असर दिखाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। जहां अधिकतम तामपान 36 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से करीब ढाई डिग्री कम रहा। दूसरी और न्यूनतम तापमान 24.5 रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री के करीब ज्यादा रहा। वहीं, शनिवार को अधिकतम 36 डिग्री तापमान और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।