मुखिया संघ ने किया प्रतिरोध
हैदरनगर में प्रखंड विकास समिति की बैठक में मुखिया प्रतिनिधियों की उपेक्षा और पंचायत सचिवालयों में कर्मियों की अनुपस्थिति का विरोध किया गया। संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सवाल उठाया...

हैदरनगर। प्रखंड विकास समिति की बैठक में मुखिया प्रतिनिधियों की उपेक्षा व प्रशासनिक रोस्टर के मुताबिक पंचायत सचिवालयों में अंचलाधिकारी, राजस्वकर्मी सहित अन्य कर्मियों की लगातार अनुपस्थिति का मुखिया संघ ने प्रतिरोध किया है। संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई बैठक में सरकारी अस्पताल में गत पांच वर्ष से आपातकालीन सेवा बंद रहने पर सवाल उठाया गया है। उपाध्यक्ष नाजमा खातून, सचिव सुदर्शन राम, संयोजक जितेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी कमल कुमार पासवान, शहनाज परवीन, रेणु देवी, शारदा देवी, खुशबू कुमारी, अशोक यादव, राजकुमार राम, कुसुम देवी आदि ने विरोध जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।