मां तुम्हें प्रमाण में 101 महिलाओं का सम्मान
Lucknow News - लखनऊ में आयोजित 'मां तुम्हे प्रणाम' कार्यक्रम में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। फाउंडेशन की सचिव प्रोफेसर सौम्या सिन्हा और शिवी शिल्पग्राम की...

लखनऊ, संवाददाता। सामाजिक संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन व शिवी शिल्पग्राम की ओर से रविवार एक निजी होटल में आयोजित ‘मां तुम्हे प्रणाम कार्यक्रम में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आसपास जिले से आई इन महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभव व संघर्ष साझा किये। फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर सौम्या सिन्हा व शिवि शिल्पग्राम की अध्यक्षा पुनीता भटनागर ने महिलाओं को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदीप कुमार शुक्ल ने भावुक गीतों के माध्यम से महिलाओं को भाव विभोर कर दिया। प्रो सौम्या सिन्हा, संगीता यादव, खुशबू तिवारी व रवि कुमार ने महिलाओं को प्लास्टिक से मुक्त पर्यावरण व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक और एचपीवी वैक्सीन के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत आईएएस अनीता श्रीवास्तव, रचना चतुर्वेदी, शक्ति बाजपेयी, ज्योत्सना गुप्ता व साहित्यकार शालिनी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।