Government Compensation of 34 45 Lakhs for 809 Farmers Affected by Fire in Maharajganj जिले में 809 किसानों को मिली 34.45 लाख की फसल क्षतिपूर्ति, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsGovernment Compensation of 34 45 Lakhs for 809 Farmers Affected by Fire in Maharajganj

जिले में 809 किसानों को मिली 34.45 लाख की फसल क्षतिपूर्ति

Maharajganj News - महराजगंज में आग से प्रभावित 809 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के लिए 34 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे के बाद इस धनराशि को किसानों के खातों में भेजा। आग...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 25 April 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
जिले में 809 किसानों को मिली 34.45 लाख की फसल क्षतिपूर्ति

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आग के तांडव में जिले के 809 किसानों की जली फसल की क्षतिपूर्ति के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 34 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान किया है। फसल जलने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम सर्वे के बाद क्षतिपूर्ति के लिए सभी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद रिपोर्ट आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी थी। जांच-पड़ताल के बाद प्रभावित किसानों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। गेहूं की कटाई के समय आग से जिले के 44 ग्राम पंचायतों में फसल जल कर राख हो गई थी। सदर तहसील में सबसे अधिक 22 गांव के किसानों की फसल जली थी। फरेंदा तहसील क्षेत्र के 13, नौतनवा तहसील क्षेत्र में 12 व निचलौल तहसील क्षेत्र के 6 गांव के किसानों का गेहूं फसल को आग से नुकसान पहुंचा था।

डीएम अनुनय झा के निर्देश पर राजस्व टीम गांव में सर्वे कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले में आग से 809 किसानों की कुल 187.64 हेक्टेयर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था। रिपोर्ट व अन्य प्रक्रिया के बाद किसानों के खाते में फसल की क्षतिपूर्ति धनराशि भेज दी गई है।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा, जिले के 44 ग्राम पंचायतों में आग से गेहूं फसल नुकसान की सूचना मिली थी। राजस्व टीम सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी थी। कुल 809 किसानों की फसल क्षतिपूर्ति के रूप में 34 लाख 45 हजार की धनराशि किसानों के खाते में भेज दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।