Inauguration of Maharaja Suheldev Statue in Moglah Temple by Dr Arvind Rajbhar महराजगंज में हुआ महाराज सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsInauguration of Maharaja Suheldev Statue in Moglah Temple by Dr Arvind Rajbhar

महराजगंज में हुआ महाराज सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोगलहा मंदिर में महाराजा सुहेलदेव की

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 22 May 2025 09:41 AM
share Share
Follow Us on
महराजगंज में हुआ महाराज सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोगलहा मंदिर में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण हुआ। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. अरविंद राजभर ने अनावरण किया। मोगलहा शिव मंदिर के व्यवस्थापक राजकुमार राजभर के विशेष आमंत्रण पर सुहेलदेव राजभर मूर्ति के अनावरण के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. अरविन्द राजभर, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की। डॉ. राजभर ने महाराज सुहेलदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजभर समाज को एकजुटता आवश्यक है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इनकी बदौलत पार्टी मजबूत हो रही है।

सुभासपा सबके हक व जाति जनगणना को लेकर संघर्ष किया था, वह पूरा होने जा रहा है। इस दौरान जितेन्द्र सिंह, डॉ. विवेक सेठ, बच्चू लाल राजभर, इं. शिव शंकर उर्फ सोनू जायसवाल, जोगिन्दर, अखिलानन्द शर्मा, मनीष भारद्वाज, श्रीकांत यादव, राम नयन सिंह, जहीरूद्दीन, मनोज वरूण, बृजेश राजभर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।