Pleasant Weather in Azamgarh Rain Brings Relief from Heat रिमझिम बारिस से मौसम हुआ सुहाना, पारा गिरा, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsPleasant Weather in Azamgarh Rain Brings Relief from Heat

रिमझिम बारिस से मौसम हुआ सुहाना, पारा गिरा

Azamgarh News - आजमगढ़ में बुधवार की आधी रात से पछुआ हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बनी रही। तापमान में गिरावट आई, अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 22 May 2025 01:12 PM
share Share
Follow Us on
रिमझिम बारिस से मौसम हुआ सुहाना, पारा गिरा

आजमगढ़। जिले में बुधवार की आधी रात से पछुआ हवा के साथ रिमझिम बारिस होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रहा। बारिश व बादलों के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से रोजाना बदल रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार की सुबह कुछ छिटपुट स्थानों पर बूंदा-बादी तो कहीं रिमझिम बारिश भी हुई थी। सुबह से आसमान में बादल मडरा रहे थे और पशुआ हवाएं चलने लगी।

बुधवार की आधी रात के बाद नगर समेत कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। तपीश की मार झेल रहे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन उमस बरकरार है। फाल्ट के चलते नगर समेत कई स्थानों पर बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।