New Executive Committee Formed at Uttarakhand Teachers Organization Conference बीएन बेलवाल अध्यक्ष और प्रदीप जिला मंत्री बने , Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsNew Executive Committee Formed at Uttarakhand Teachers Organization Conference

बीएन बेलवाल अध्यक्ष और प्रदीप जिला मंत्री बने

रुद्रपुर में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। नए पदाधिकारियों का गठन किया गया, जिसमें बीएन बेलवाल अध्यक्ष और प्रदीप कुमार यादव जिला मंत्री बने। संगठनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 22 May 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
बीएन बेलवाल अध्यक्ष और प्रदीप जिला मंत्री बने

रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को हुआ। अधिवेशन के दूसरे सत्र में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बीएन बेलवाल अध्यक्ष और प्रदीप कुमार यादव को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं विभिन्न पदाधिकारी बनाए गए। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर दीप चौधरी की अध्यक्षता में अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के पहले सत्र में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार से समवर्गीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को समय पर पूरा करने का आग्रह किया।

साथ ही सभी संगठन पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। अधिवेशन के दूसरे सत्र में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष और जिला मंत्री के अलावा मोहन सिंह राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, होरी लाल उपाध्यक्ष, महेन्द्र चौधरी एवं परशुराम संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री राजू जीना, संप्रेक्षक कल्याण सिंह नेगी बनाए गए। कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित की गई। अधिवेशन का संचालन जिला मंत्री प्रदीप कुमार यादव किया। इस दौरान वंदना रावत, किशोर विश्वकर्मा, रमेश जोशी भीम त्रिपाठी, निखिल चौधरी, विरेन्द्र पाण्डेय, हरजीत सिंह अमरदीप चौधरी, प्रदीप यादव, नितेश शर्मा, मोहित त्रिपाठी, संग्राम सिंह, परशुराम जग्गी, मोहन राठौर, विपिन चौहान, विपिन त्रिपाठी, रविन्द्र जीत सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।