Jharkhand Police Releases Final Priority List for DSP Promotions of 653 Inspectors प्रदेश के 653 इंस्पेक्टरों में 70 ही बन पायेंगे डीएसपी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Police Releases Final Priority List for DSP Promotions of 653 Inspectors

प्रदेश के 653 इंस्पेक्टरों में 70 ही बन पायेंगे डीएसपी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी पद पर पदोन्नति के लिए 653 इंस्पेक्टरों की अंतिम वरीयता सूची जारी की है। इसके आधार पर लगभग 70 आरक्षी निरीक्षकों को प्रोन्नत किया जाएगा। यह सूची अब अंतिम मानी जाएगी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 22 May 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश के 653 इंस्पेक्टरों में 70 ही बन पायेंगे डीएसपी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी पद पर पदोन्नति के लिए 653 इंस्पेक्टरों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। इसके आधार पर करीब 70 आरक्षी निरीक्षकों को डीएसपी पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। यह वरीयता सूची अब अंतिम मानी जाएगी और इसी के अनुसार चयन होगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में दायर एक वाद के आधार पर पहले जारी सूची को समेकित कर आपत्तियां मांगी गई थीं। इसके तहत पुलिस निरीक्षक, प्रारक्ष निरीक्षक, निरीक्षक (सशस्त्र) और परिचारी प्रवर स्तर के अधिकारियों की मूल कोटि के अनुसार संयुक्त औपबंधिक वरीयता सूची-2025 प्रकाशित की गई थी।

इसके बाद 14 मई 2025 को वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक हुई, जिसमें प्राप्त आपत्तियों का निपटारा किया गया। इसमें लिए गए फैसलों के आधार पर पुलिस मुख्यालय के ज्ञापांक 499/पी०, दिनांक 2 मई 2025 द्वारा प्रकाशित सूची को संशोधित करते हुए संयुक्त अंतिम वरीयता सूची-2025 तैयार की गई। इस सूची में कुल 653 निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल किए गए हैं। वर्षों से कई इंस्पेक्टरों ने वरीयता को लेकर आपत्तियां दर्ज की थीं और मामला हाईकोर्ट तक गया था। इसी कारण सात बार सूची में संशोधन किया गया और आपत्तियां ली गईं। इसके बाद संयुक्त अंतिम वरीयता सूची-2025 जारी कर दी गई। अंतिम वरीयता सूची में 653 निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। वैकेंसी के अनुसार मिलेगी पदोन्नति डीएसपी पद पर 50% बहाली जेपीएससी के माध्यम से और शेष 50% बहाली प्रोन्नति के आधार पर की जाएगी। इस सूची के अनुसार, जितनी वैकेंसी होगी, उतने ही अधिकारियों को डीएसपी बनाया जाएगा। संयुक्त अंतिम वरीयता सूची पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) द्वारा जारी की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।