Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Treasury Employees Union Holds Biennial Meeting New Leaders Elected
कोषागार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने महेन्द्र
Maharajganj News - महराजगंज में उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में महेन्द्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, दिलीप कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को जिलामंत्री,...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 3 May 2025 10:32 AM
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश कोषाागार कर्मचारी संघ महराजगंज का द्विवार्षिक अधिवेशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष/चुनाव अधिकारी श्रीभागवत सिंह व जिलामंत्री/सहायक चुनाव अधिकारी कमलेश सिंह की संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कोषागार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद पर महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जिलामंत्री ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार गुप्ता का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ l इस अवसर पर कोषाागार कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।