ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन में शशांक जिलाध्यक्ष बने
Maharajganj News - महराजगंज में विकास भवन में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में बृजभूषण पटेल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के नाम तय किए गए। शशांक शेखर...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास भवन में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजभूषण पटेल की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का नाम तय किया। नई कार्यकारिणी में शशांक शेखर तिवारी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस प्रकार गिरिजा शंकर उपाध्याय को संरक्षक, अखिलेश्वर त्रिपाठी, राघवेन्द्र पटेल, बृजभूषण पटेल को सह संरक्षक, अजय प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह व अर्जुन कुमार गौतम को उपाध्यक्ष, बालकेश्वर सिंह को महामंत्री, शुभकरन प्रजापति को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। इसी प्रकार शालिनी श्रीवास्तव को सांस्कृतिक सचिव, रोहिणी त्रिपाठी को सांस्कृतिक मंत्री, लक्ष्मण कुमार को मीडिया प्रभारी, अमेरिका पासवान को कोषाध्यक्ष और प्रमोद कुमार गुप्ता को संप्रेक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।