सपा की बैठक में संविधान व आरक्षण का छाया मुद्दा
Maharajganj News - समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संविधान और आरक्षण का मुद्दा प्रमुख रहा। पदाधिकारियों ने मिशन 2027 के लिए गांव-गांव जन संपर्क पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संविधान, आरक्षण का मुद्दा छाया रहा। पदाधिकारियों ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव जन सम्पर्क करने पर जोर दिया। संचालन महासचिव समसुद्दीन अली ने किया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे पूदेश में पीडीए पंचायत आयोजित किया जा रहा है। इसलिए महराजगंज में भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीडीए पंचायत का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, अल्पसंख्यकों, नौजवानों व महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। सरकार आरक्षण विरोधी कार्य कर रही है। संविधान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, ताकि आरक्षण समाप्त किया जा सके।
संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पीडीए को मजबूत करना होगा। निर्मेष मंगल ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनायोग से चुनाव की तैयारी में जुट जांय। आरक्षण समय की मांग है। इससे असमानता की खाई मिट रही है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शमीम खान, अर्जुन यादव, शमशुल हुदा, ओमप्रकाश यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान बाबर अहमद, प्रणव गौतम, विजय यादव, जफर अली, गोरख यादाव,फिरोज आलम, अमरनाथ यादव, नवी हुसैन, राजकुमार प्रजापति, भीम यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।