Tragic Electric Shock Incident in Ghughli Young Man Dies While Attempting to Use Hand Pump करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, बचाने गया भाई घायल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Electric Shock Incident in Ghughli Young Man Dies While Attempting to Use Hand Pump

करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, बचाने गया भाई घायल

Maharajganj News - घुघली बुजुर्ग में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां 24 वर्षीय दुर्गेश हैंडपंप में करंट लगने से चिपक गया। उसे बचाने गए उसके भाई और भाभी को भी करंट का झटका लगा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्गेश की मौत...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 26 April 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, बचाने गया भाई घायल

घुघली, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक घर के हैंडपंप में लगे मोटर से करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से एक युवक नल में ही चिपक गया। बचाने गया उसका भाई करंट के झटके से दूर जा गिरा। युवक की भाभी भी करंट के झटके से गिर गई। आनन-फानन में नल से चिपके युवक को किसी तरह अलग कर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया।

घुघली बुजुर्ग निवासी दुर्गेश (24) पुत्र कैलाश साहनी अपने घर में लगे हैंड पंप से पानी पीने गया। उसके नल में ही बिजली का मोटर लगा है। कहीं तार के संपर्क में आने से हैंडपंप में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही दुर्गेश ने पंप चलाना चाहा कि वह उसी में चिपक गया। भाई को हैंडपंप से चिपका देख उसका छोटा भाई रितेश उसे बचाने दौड़ा, लेकिन तेज झटका लगने के कारण रितेश दूर जा गिरा।

दुर्गेश की बड़ी भाभी रंजील देवी को भी झटका लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कोशिश कर दुर्गेश को हैंडपंप से अलग किया और तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघली पहुंचाया। लेकिन तब तक दुर्गेश दम तोड़ चुका था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि रितेश का इलाज चल रहा है।

मृदुभाषी था दुर्गेश, घर में मचा कोहराम:

मृत युवक दुर्गेश काफी मृदुभाषी था। अपने व्यवहार से वह सभी का चहेता था। उसकी असामयिक मौत पर उसके घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर पर भीड़ जुटी रही लेकिन कोई उसके माता-पिता को ढांढस बंधाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। उसकी मां रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। उसके पिता बेसुध पड़े थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।