वंचितों के लिए समर्पित रहा पूर्व राज्यपाल स्व. सुखदेव का जीवन
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के हरखपुरा स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में राजस्थान
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के हरखपुरा स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. सुखदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व श्री शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक शरद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. सुखदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे शिक्षा से जुड़े रहे और ग्रामीण क्षेत्र हरखपुरा में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा का दीप जलाया।
कॉलेज प्रबंधक व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निर्धन दलित परिवार में जन्मे बाबूजी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया। सांसद, मंत्री, राज्यपाल जैसे उच्च पदों पर कार्य कर समाज को नई दिशा दी। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चतुर्वेदी, लोरिक प्रसाद यादव, रामदरस दास, अब्दुल हमीद, मुंद्रिका प्रसाद, अकरम सुलेमानी, अशोक गुप्ता, मो. वकील, विजय अंगारा, नन्दलाल यादव, कैलाश प्रसाद, रामाज्ञा यादव, छत्रपाल चतुर्वेदी, तेज बहादुर पाण्डेय, प्रधानाचार्य डॉ. अम्बिका प्रसाद सहित कई शिक्षकों व लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।