कांटे के मुकाबले में सूरज चुने गए लेखपाल संघ के अध्यक्ष
Maharajganj News - फरेंदा तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर सूरज ने 116 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि मनीष पटेल को 90 मत मिले। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कुल 260 मतदाता...

फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई का चुनाव हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर हुए कांटे के मुकाबले में सूरज अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरजीत सिकन्दर ने बताया कि अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी सूरज, मनीष पटेल व उपेंद्रनाथ तिवारी मैदान में थे। इपमें उपेंद्र तिवारी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जनपद में कुल 260 मतदाता थे, जिनमें 211 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना में सूरज को 116, मनीष पटेल को 90 मिल मिले, जबकि 3 मत अवैध घोषित हुआ। 26 वोट से सूरज अध्यक्ष पर विजयी घोषित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र विश्वकर्मा, मंत्री ऋषिकेश शर्मा, उप मंत्री दीपेंद्र कुमार धवन, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा व ऑडिटर शिवम पांडेय निर्विरोध चुने गये।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, खंड उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष गोरखपुर जगदीश प्रसाद, तहसील अध्यक्ष कैंपियरगंज तारा यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, अटेवा महामंत्री शिव शरण सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।