Celebration of Lord Mahavir s Birth Anniversary at Mahavir Jinalaya जीवन को समृद्धशाली बनाते हैं धार्मिक अनुष्ठान : प. कमल जैन, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCelebration of Lord Mahavir s Birth Anniversary at Mahavir Jinalaya

जीवन को समृद्धशाली बनाते हैं धार्मिक अनुष्ठान : प. कमल जैन

Mainpuri News - मैनपुरी। बिसातखाना स्थित महावीर जिनालय में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक व

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 12 April 2025 07:59 PM
share Share
Follow Us on
जीवन को समृद्धशाली बनाते हैं धार्मिक अनुष्ठान : प. कमल जैन

बिसातखाना स्थित महावीर जिनालय में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक व परिमार्जन किया गया। जिसका सौभाग्य अंकित जैन, बिपलब, रोमन, विकास, शुभम, शशांक, चंदन जैन, विशाल पाली को मिला। शांतिधारा नरेश चंद्र व अनिल जैन ने की। जिसके बाद मांडने पर कलश स्थापना व मनोकामना सिद्धि विधान का आयोजन किया गया। पंडित कमल कुमार जैन ने विधान के श्लोंकों अर्थ समझाते हुए कहा कि मनोकामना सिद्धि महावीर व्रत करने वाले सभी नर नारी इस विधान को करके अपने जीवन को समृद्धशाली बना सकते हैं। हम सबको हर परिस्थिति में प्रसन्न रहना चाहिए। विधान के मध्य में महिलाओं ने भक्तिमय भजनों पर नृत्य कर भक्ति की। विधान के समापन पर हवन करके देश में शांति, समृद्धि व भाईचारे की भावना को लेकर प्रार्थना की गई। सायंकालीन सभा में संगीतमय आरती भक्ति के साथ भजन का आयोजन किया गया। त्पालने में बालक वर्द्धमान को विराजमान करने का सौभाग्य विकास, तृप्ति जैन को मिला। पालना झुलाने का सौभाग्य मुकेश जैन, एड. संजय जैन, नरेश चंद्र जैन, अंजलि जैन परिवार को मिला। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधान करने का सौभाग्य रीता जैन, सलोनी, रानू, स्वाती, ऊषा, पारुल, कविता, वर्षा, सरिता, रेनू, नैंसी, चंद्रा, साधना जैन को मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।