Constitution Day Week Concludes Emphasizing Women s Empowerment and Leadership संविधान दिवस पखवाड़ा का हुआ समापन, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsConstitution Day Week Concludes Emphasizing Women s Empowerment and Leadership

संविधान दिवस पखवाड़ा का हुआ समापन

Mainpuri News - भोगांव। डायट में आयोजित संविधान दिवस पखवाड़ा का सोमवार को समापन हो गया। नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 28 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
संविधान दिवस पखवाड़ा का हुआ समापन

डायट में आयोजित संविधान दिवस पखवाड़ा का सोमवार को समापन हो गया। नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुए। डायट प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण अहम है। इसका प्रभाव देश की प्रगति पर पड़ता है। देश में आज आधी संख्या महिलाओं की है। हम महिला नेतृत्वकारी सोच से काम कर रहे हैं। महिलाएं देश के विकास का नेतृत्व कर सकती हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता आरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जब महिलाए पढ़ी-लिखी होंगी तो समाज भी सशक्त बनेगा। सामाजिक ताना बाना जब सशक्त होकर उभरेगा तभी सही मायने में भारतीय नारी सशक्त होकर सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, किरन बेदी जैसी तमाम महिलाएं उभर कर सामने आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।