देश के हालात खराब, गरीबी चरम सीमा पर: डिंपल यादव
Mainpuri News - मैनपुरी। शोक कार्यक्रमों में भाग लेने आयी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देश के हालात खराब हैं।

शोक कार्यक्रमों में भाग लेने आयी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देश के हालात खराब हैं। गरीबी चरम सीमा पर है। व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बुनियादी विकास पूरे देश और उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश खंडहर नजर आ रहा है। रोजगार नहीं हैं। शिक्षा चरमराई हुई है। लोग समझ रहे हैं कि हालात खराब हैं। स्टॉक मार्केट डूब रहा है। हर तरफ हा-हाकार मचा हुआ है। डिंपल ने कहा कि अब लोग बदलाव चाहते हैं। अब बदलाव के सवाल उठाए जा रहे हैं। सांसद डिंपल यादव रविवार को मैनपुरी पहुंची। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं के घरों पर जाकर परिजनों के निधन पर शोक जताया। डिंपल ग्राम औडेन्य में सपा नेता ज्ञानेंद्र चौहान के छोटे भाई सिकंदर चौहान के निधन पर उनके आवास पर पहुंची। यहां उन्होंने मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को शोक प्रकट कर ढांढस बंधाया। सांसद ने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर भी शोक प्रकट किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।