One Nation One Election BJP s Call for Consensus to Boost Development देश के विकास के लिए जरूरी है एक राष्ट्र, एक चुनाव : धर्मपाल सिंह, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsOne Nation One Election BJP s Call for Consensus to Boost Development

देश के विकास के लिए जरूरी है एक राष्ट्र, एक चुनाव : धर्मपाल सिंह

Meerut News - भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 2034 में संभव होगी। सेमिनार में कहा गया कि इससे आर्थिक स्थिरता...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 19 April 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
देश के विकास के लिए जरूरी है एक राष्ट्र, एक चुनाव : धर्मपाल सिंह

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा है कि देश के विकास के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी है। इसके लिए देश की संसद के साथ आम सहमति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था 2029 में नहीं, 2034 में संभव होगी। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सेमिनार आयोजित हुआ। ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र तोमर ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की प्रस्तावना रखी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने समिति की रिपोर्ट बुद्धिजीवियों के सामने रखी। उन्होंने कहा भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है तो एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों। दूसरे चरण में नगरपालिका, नगर पंचायत और नगर निगम आदि के चुनाव हों। एक राष्ट्र, एक चुनाव के भाव से शासन में निरंतरता को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक स्थिरता के लिए भी एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। एक ही वोटर लिस्ट होगी।

उन्होंने कहा कि स्वीडन में चार साल में एक बार ही चुनाव होता है। बार-बार चुनाव से मतदाता की मतदान में रुचि घटती है। उन्होंने चुनौतियों का भी जिक्र किया। एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है। ईवीएम और वीवीपेट की संख्या बढ़ाना भी चुनौती है। अतिरिक्त अधिकारी और सुरक्षाबलों की तैनाती भी कठिन है। कहा कि देश में बार बार चुनाव से सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है। संविधान संशोधन की भी जरूरत होगी। लोगों के सुझाव भी जरूरी होंगे। ऐसे में सभी स्तर पर सहमति हो। इसका हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सेमिनार की अध्यक्षता की। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ई वोटिंग का प्लेटफार्म तैयार हो। उन्होंने कहा एक राष्ट्र, एक चुनाव से 30 से 40 प्रतिशत खर्च कम होगा। युवाओं को सोचना और विचार करना होगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र तोमर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, सांसद अरुण गोविल, चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, विद्या विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रदीप जैन आदि मंच पर रहे। मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, शोभित विवि कुलाधिपति डा.कुंवर शेखर विजेंद्र, केएल स्कूल के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, सत्यकाम स्कूल के निदेशक अनुज शर्मा आदि के साथ शहर के प्रमुख चिकित्सक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, व्यापारी आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो मनोज सिवाच ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।