Domestic Abuse After Love Marriage Police File Case Against In-Laws प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता पर ससुराल में हमला , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDomestic Abuse After Love Marriage Police File Case Against In-Laws

प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता पर ससुराल में हमला

Mainpuri News - मैनपुरी। प्रेम विवाह करने के बाद विवाहिता ससुराल पहुंची तो 8 महीने बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 15 April 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता पर ससुराल में हमला

प्रेम विवाह करने के बाद विवाहिता ससुराल पहुंची तो 8 महीने बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह लगातार ससुराल जाने की कोशिश कर रही है। लेकिन ससुरालीजन उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। परेशान विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कीर्ति राजपूत पुत्री श्याम बिहारी राजपूत निवासी शिवनगर कोतवाली मैनपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी आशीष पुत्र श्यामपाल शर्मा ने शादी का झांसा देकर 2016 से 2020 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आशीष ने 2020 में शीतला माता मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद आशीष उसे अपने घर ले गया। 5 अगस्त 2020 को पति आशीष, स्वसुर श्यामपाल, सास संध्या, ननद शिखा ने उसके साथ मारपीट की और उसे ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद से आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और ससुराल में रखने के लिए तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।