Mannpuri Residents Celebrate New Paved Roads After Struggles with Poor Infrastructure 50 लाख रुपये की लागत से बना दी गई तीन नई सड़कें, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsMannpuri Residents Celebrate New Paved Roads After Struggles with Poor Infrastructure

50 लाख रुपये की लागत से बना दी गई तीन नई सड़कें

Mainpuri News - मैनपुरी के नगला गोवर्धन में लोगों को कच्ची सड़कों की समस्या से राहत मिली है। नगर पालिका ने तीन नई सीसी सड़कें बनाई हैं और चार और सड़कें जल्द बनाई जाएंगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए धन्यवाद दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीFri, 18 April 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
50 लाख रुपये की लागत से बना दी गई तीन नई सड़कें

मैनपुरी। नगला गोवर्धन के लोगों को बड़ी राहत मिली है। कच्ची सड़कों के स्थान पर अब यहां के लोग सीसी मार्ग पर आवागमन करेंगे। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान लोगों ने कच्ची सड़कों की समस्या बताई तो नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा संज्ञान लिया। स्थानीय सभासद के प्रस्ताव को मंजूरी ही नहीं दी गई बल्कि सड़कों के निर्माण का अभियान भी शुरू करवा दिया गया है। तीन नई सड़कें बना दी गई हैं। शेष सड़कों पर भी जल्द काम शुरू होगा। नई सड़कें बननी शुरू हुईं तो स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान का आभार जताया। नगला गोवर्धन इलाके में कच्ची सड़कों ने लोगों को गांव जैसा माहौल दे रखा था। यहां समस्याओं का अंबार है लेकिन सड़कों की बदहाली यहां के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। स्थानीय सभासद मधु यादव पत्नी विश्वनाथ यादव से यहां के लोगों ने सड़कों को नए सिरे से बनाने के प्रार्थना पत्र दिए। हिन्दुस्तान के बोले संवाद में यहां के लोगों ने बदहाल सड़कों की कहानी दिल खोलकर बताई। इसका बड़ा असर हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने वार्ड सभासद मधु यादव द्वारा दिए गए प्रस्ताव को मंजूरी दी और चिह्नित कच्ची सड़कों को पक्का बनाने का काम शुरू कर दिया गया। 50 लाख रुपये की लागत से तीन नई सड़कों का निर्माण करवा दिया गया है। 70 लाख की लागत से चार नई सड़कों का निर्माण जल्द होगा। स्थानीय निवासियों ने हिन्दुस्तान का आभार जताते हुए कहा कि सड़कें बनने से आवागमन आसान हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।