Aditya Godhra from Mathura Selected for Khelo India in 92 kg Category खेलो इंडिया बिहार के लिए मथुरा के लाल का चयन, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsAditya Godhra from Mathura Selected for Khelo India in 92 kg Category

खेलो इंडिया बिहार के लिए मथुरा के लाल का चयन

Mathura News - मथुरा के आदित्य गोधरा ने अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश खेलो इंडिया सिलेक्शन ट्रायल में 92 किलोग्राम भार वर्ग में सफलता हासिल की है। उन्होंने कई पहलवानों को हराकर चयनित होने पर खेल जगत में खुशी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 18 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया बिहार के लिए मथुरा के लाल का चयन

मथुरा। अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश खेलो इंडिया सिलेक्शन ट्रायल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में कई पहलवानों को पछाड़कर मथुरा का आदित्य गोधरा खेलो इंडिया बिहार के लिए सिलेक्ट हुआ है। जिसके बाद मथुरा के खेल जगत के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्होंने आदित्य को बधाई दी है। जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान के अनुसार टीम मैनेजर पवन गोला की अगुवाई में दस सदस्यीय टीम ने 17 अप्रैल को नंदिनी नगर अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश खेलो इंडिया सिलेक्शन ट्रायल में भाग लिया था। जिसमें पहलवान आदित्य गोधरा का सिलेक्शन हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के अनेकों पहलवानों ने भाग लिया था। उनके सिलेक्शन पर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने आदित्य गोधरा को आशीर्वाद दिया। कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल प्राप्त कर खेलो इंडिया में स्थान पक्का करेगा। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कमल किशोर वार्ष्णेय, कुश्ती कोच प्रताप पहलवान, रामनिवास शर्मा, राजकुमार पहलवान, बृजमोहन सिंह, निजाम पहलवान, कुणाल चौधरी, धीरज चौधरी, लोकेश धनकर आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।